Breaking

Wednesday, June 17, 2020

SUSHANT SINGH RAJPUT: सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत : SUSHANT SINGH RAJPUT



बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा ली। 34 वर्षीय सुशांत की मौत की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर फ़ैल गयी।  फैंस के साथ उनके साथी भी ट्विटर पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अनुपम खेर सहित कई लोगों ने ट्वीट किया। 
सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे श्मसान घाट ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया।

मुम्बई पुलिस  का कहना है  कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे। और वे अवसाद  की दवाइयां भी ले रहे थे। अधिकारीयों  ने बताया कि उनके घर कुछ भी आपत्तिजनक चीजें या कोई चिठ्ठी  बरामद नहीं हुई  है।अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।

सुशांत सिंह राजपूत का परिचय 


नाम - सुशांत सिंह राजपूत 
पुकारू नाम - गुड्डू 
जन्म तिथि -21 / 01 / 1986 
जन्म स्थान - पटना 
पैतृक स्थान -मालडीहा , पूर्णिया 
राज्य -बिहार 
जाती -क्षत्रिय राजपूत 
पिता -कृष्ण कुमार सिंह 
माता -स्व. उषा सिंह 
बहन - श्वेता ,कीर्ति  और नीतू 
वैवाहिक स्थिति -अविवाहित 
विद्यालय -सेंट कैरेन हाई स्कूल ,पटना। कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल ,नई दिल्ली। 
कॉलेज -दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज 
शैक्षिक योग्यता -मैकेनिकल इंजीनियर 
मृत्यु तिथि -14 / 06 / 2020 


सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी खास बातें 


  • सुशांत ने बहुत सारे इंजीनियरिंग एंट्रेंस पास किये थे ,और रैंक होल्डर रहे। 
  • बिहार में जन्मे सुशांत ने बॉलीवुड में काफी संघर्ष किया। 
  • उनकी पहली कमाई 250 रुपये की थी। 
  • इनके फ्लैट का किराया लगभग साढ़े चार लाख रूपये था। 
  •  सुशांत ने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी।  सुशांत ऐसे पहले एक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी. 
  •  उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था.. 
  •  सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कोई पो चे से की थी .
  • 2014 में सुशांत आमिर खान स्टारर फिल्म पीके में अनुष्का के लवर की भूमिका में दिखे थे. 
  • 2015 में रिलीज हुई थी सुशांत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी.
  • 2016 में रिलीज हुई फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से इन्हे खासी सफलता मिली। 

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में 

  • शुद्ध देशी रोमांस, काय पो चे (2013 )
  • पी के (2014 )
  • डिटेक्टिव व्योमबख्शी (2015 )
  • एम.एस.धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी (2016 )
  • राब्ता (2017 )
  • केदारनाथ (2018 )
  • सोनचिड़िया ,छिछोरे ,ड्राइव (2019)

सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्मे थीं 

  • दिल बेचारा 
  • राइफलमैन 
  • पानी
  •  तकादुम  
  • इनमे कुछ फिल्मो से वे बाहर कर  दिए गए थे 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा भारत सकते में है. उनके निधन की खबर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट की बाढ़ आ गई.आइये देखते हैं कुछ प्रमुख हस्तियों ने  क्या कहा..... 





















सुशांत सिंह राजपूत  के अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे, जिनमें श्रद्धा कपूर, कृति सेनन प्रमुख थे,उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती ,विवेक ओबेरॉय ,अर्जुन बिजलानी , सहित कई लोग मौजूद थे। 

 सुशांत सिंह राजपूत का कैरियर 

  • सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियरल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. 
  • इसके बाद वो सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से काफी प्रसिद्द हुए। 
  • इसके बाद झलक दिखला जा में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता। 
  • इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा. 
  • सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड से  डेब्यू किया था.
  • फिर इनकी फिल्मे पीके आयी जो खासी सफल फिल्म मानी जाती है 
  • इन्हे ज्यादा शोहरत  फिल्म एम.एस. धोनी :द अनटोल्ड स्टोरी से मिली। 
  • इनकी और भी कई फिल्मो को बहुत  प्रशंसा मिली 

 सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या का कथित कारण   

कई लोगो की माने तो आत्महत्या के पीछे का कारण डिप्रेशन बताया गया है। मुंबई पुलिस ने भी शरुआती जांच में यही बात कही है। अब तक यही बात पता चली की उन्होंने आत्महत्या ही की है। लेकिन आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। 
 कमाल राशीद खान( KRK )का एक पुराने  ट्वीट के अनुसार  फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग और प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत सिंह पर प्रतिबन्ध लगा रखा था।
जिनमें धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजान, बालाजी का जिक्र  किया गया है।  हालांकि, यह ट्वीट अब ट्विटर से डिलीट कर दिया  गया है। 

 सुशांत के तीन दोस्त इसी महीने कर चुके है आत्महत्या, पिता ने की CBI जांच की मांग:

सुशांत के तीन करीबी लोगों ने आश्चर्यजनक रूप से आत्महत्या कर ली थी और सुशांत चौथे हैं। जिसे किसी बड़ी साजिश की एक कड़ी  मानी जा रही है । वहीँ इनके पिता ने भी CBI जांच की मांग कर दी है। 
दोस्तों के नाम हैं:
·        मनमीत ग्रेवाल - 15 मई 2020 
·        प्रीक्षा मेहता     -  26 मई 2020
·        दिशा सलियन   -  9 जून 2020
·        अब सुशांत सिंह  -14जून 2020

 अब प्रश्न ये उठता है की क्या सभी ये सभी एक ही समय में अवसाद के शिकार थे ,जो उनसे जुड़े थे ?
 सभी की अस्वाभाविक रूप से मृत्यु का कारण एक ही है। 
 कोई भी स्पष्ट चीजों का उल्लेख नहीं कर रहा है। कई हस्तियों ने यहाँ तक कहा की उन्हें मालूम था की सुशांत ऐसा कुछ कर सकता है। अगर उन्हें ऐसा अंदेशा था तो उन्होंने सुशांत को पिछले कई दिनों संपर्क करने की कोशिश क्यों नहीं की थी। क्या सचमुच बॉलीवुड की कलह ही उनके अवसाद का कारण थी। पटना आवास पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी भारत सरकार से मामले की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग की है। उन्हें व सुशांत के  परिवार को इस मामले में गहरी साजिश की आशंका है। छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। फिल्म  इंडस्ट्री एक अलग लेवल पर काम करती है, ऐसा महाराष्ट्र के संजय निरुपम ने भी कहा । इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत पांच महीने से डिप्रेशन का करा रहे थे । सुशांत की बहन ने पांच दिन पहले फोन पर बात किया था। जानकारी यह भी मिली है कि सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। नवंबर में शादी की बात चल रही थी। अंतिम कॉल महेश भट्ट को किया था। इसके अलावा उनका किसी महिला मित्र से कुछ विवाद भी चल रहा था। 
वहीं, बिहार के पटना में एक छात्रा और नालंदा में एक छात्र द्वारा खुदकुशी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 17 वर्षीया छात्रा ने खुदकुशी  कर ली। छात्रा ने इस साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी।  दूसरी ओर नालंदा में चंडी के  एक छात्र द्वारा खुदकुशी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा  है कि छात्र सुशांत सिंह राजपूत का फैन था. वह बार-बार कह रहा  था कि सुशांत मर नहीं सकते हैं। और भी कुछ फैंस के आत्महत्या की ख़बरें आ चुकी हैं। 

No comments:

Post a Comment